मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के नव नियुक्त अध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह का भव्य सत्कार समारोह ग्रैंड सेंट्रल हॉल,मुलुंड प. पर किया गया l राकेश शेट्टी*(प्रवक्ता महाराष्ट्र कांग्रेस) द्वारा शाल, गमछा, पुष्प गुच्छ प्रदान कर एड. अवनीश सिंह का सम्मान किया गया l


इस अवसर पर बी के तिवारी(उपाध्यक्ष, मुंबई कांग्रेस),अब्राहम रॉय मणि (जिलाध्यक्ष, ई. मु. कांग्रेस), वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ. आर. आर. सिंह), प्रदुम्न यादव (अध्यक्ष,एन एस यू आई),वरिष्ठ समाज सेवी रमाशंकर तिवारी,संतोष विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,कालिका सिंह,साहबदयाल सिंह,सुषमा मौर्य, सुक्खु गुप्ता,सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l
विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश वर्मा (अध्यक्ष महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज), राजाराम पाल (अध्यक्ष पाल विकास मंच),लक्ष्मी नारायण चौरसिया (अध्यक्ष चौरसिया समाज),रमेश जायसवाल(अध्यक्ष जायसवाल समाज),डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड असोसिएशन), उपस्थित रहे l
इस अवसर पर पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, सुशील कुमार पाण्डेय, नामदार राही, दयाशंकर पाण्डेय,अविनाश पाण्डेय, छोटेलाल शर्मा, संतोष जैसवार, अरविन्द बिन्द, बिपिन पांचाल का सम्मान किया गया lइस अवसर पर मुलुंड के वरिष्ठ समाजसेवकों,एवं विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों का सम्मान किया गया l
इस अवसर पर बोलते हुए राकेश शेट्टी ने कहा कि उत्तर भारतीयों को सदैव सम्मान कांग्रेस द्वारा दिया गया l उन्हें मंत्री, सांसद, विधायक, महापौरकांग्रेस ने बनाया l पर विपक्ष ने धर्म, जाति, भाषा के नाम पर गुमराह कर दिया l पर लोग विपक्ष की साज़िश को पहचान गये हैं l
एड. अवनीश सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस से दूर हो गये हैं, उन्हें वापस लाने और कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य मुझ पर सौंपा गया है l मैं इस महत्वपूर्ण जवाबदारी को निभाने में पूरी शक्ति एवं संकल्प के साथ कार्य करूँगा lइस अवसर सभी लोगों ने लिट्टी चोखा भोज का आनंद उठायाl
कार्यक्रम के आयोजन में भगवान किशोर तिवारी, अरविन्द यादव, संतोष सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, मोहनलाल राज, हरीश गुप्ता, राजेंद्र उठवाल,डॉ. आर. एम. पाल,एड. शरीफ खान, रइस खान,मोहित सिंह,आकाश पाण्डेय,अनिल सिंह,विनोद कजानिया, राकेश मिश्रा का विशेष योगदान रहा l


