मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के कांदिवली पश्चिम के दहानुकरवाड़ी इलाके में एक नाले में ३५ से ४० वर्ष की आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही कांदिवली पुलिस मौके पर पहुँची, पंचनामा किया, शव को कब्जे में लिया और पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांदिवली पश्चिम के दहानुकरवाड़ी इलाके में एक नाले में ३५ से ४० वर्ष की आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। कांदिवली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शताब्दी अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। जाँच में मदद के लिए आस-पास के पुलिस थानों से संपर्क किया गया है।


