पश्चिम रेलवे पर “कर्मचारी संपर्क अभियान” की शुरुआत,पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने पोस्टर जारी कर किया अभियान का शुभारंभ।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पश्चिम रेलवे अपने कर्मचारियों के कल्याण एवं खुशहाली के लिए सदैव अग्रणी रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता के तत्वावधान और कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों में एक अनूठी पहल “कर्मचारी संपर्क अभियान” शुरू की गई है।

इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता, पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती मंजुला सक्सेना और पश्चिम रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 24 जुलाई, 2025 को “कर्मचारी संपर्क अभियान” पोस्टर जारी किया गया। ये पोस्टर चार भाषाओं, अर्थात हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी में उपलब्ध हैं, जिन्हें कर्मचारियों के साथ समावेशिता और प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में प्रदर्शित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों के कल्याण, समय पर शिकायत निवारण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्‍यम से ट्रैकमैन/गैंगमैन जैसे फील्ड स्टाफ तक पहुँचने पर विशेष ज़ोर दिया गया है, जो लगातार ड्यूटी पर रहते हैं और अक्सर समय पर अपनी समस्याएँ व्यक्त नहीं कर पाते।

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण से जुड़े मामलों को एक सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से निपटान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...