■ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक संजय उपाध्याय रहे उपस्थित।
मुंबई वार्ता संवाददाता

समाज के सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से कांदिवली के चारकोप सेक्टर ३ में ओंकारेश्वर मंदिर के पास चार सेवा केंद्रों का लोकार्पण किया गया।


पिछले कई वर्षों से चारकोप के वरिष्ठ नागरिक अपने हक के वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र की मांग करते आ रहे थे। उनकी आवश्यकता को देखते हुए जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उनको एक प्रशस्त हॉल उपलब्ध कराया, साथ ही चारकोप रोहिदास पंचायत, कमल सेवा प्रतिष्ठान और जनमित्र सांस्कृतिक मंडल को भी सेवा केंद्र उपलब्ध कराया है।
इसके लोकार्पण के लिए आयोजित विशेष समारोह में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजन के लिए विशेष प्रयास करने वाले शरद साटम का जनसेवक गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय और ज्येष्ठ नागरिक मित्र मंडल की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश राऊत, को. वि.आघाडी अध्यक्ष सुमेश आंब्रे, पूर्व नगरसेविका संध्या दोशी, मंडल अध्यक्षा सुरेखा ठोके व वॉर्ड अध्यक्षा श्रेया प्रभु भी मंच पर उपस्थित रहे।


