2 लाख शिव भक्तों ने किया भगवान तुंगारेश्वर शिव का दर्शन।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

श्रावण महीना आते ही देश के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है । यही नजारा मुंबई से सटे वसयी स्थित सातीवली के तुंगारेश्वर शिव मंदिर में रविवार को देखने को मिला ।

तुंगारेश्वर शिव मंदिर के ट्रस्टी रमेश घोरकाना बताते हैं कि रविवार सुबह से ही शिव भक्तों का भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए तांता लग गया था । सुबह की आरती पूजा के बाद मंदिर शिव भक्तों को दर्शन के लिए खोल दिया गया था । शिव भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए मंदिर तक आने वाले वाहनों को तुंगारफाटा पर ही रोक दिया गया था । लोग पदयात्रा कर मंदिर आ रहे थे ।

मंदिर परिसर में शिव भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो इसके लिए निजी सुरक्षा रक्षक तैनात किए गए थे ।तुंगारफाटा से लेकर तुंगारेश्वर शिव मंदिर तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे ।जिसकी निगरानी स्थानीय पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बनकोटी तथा उपनिरीक्षक एस बी सालुंखे की टीम कर रही थी ।

प्रायः शनिवार रविवार को छुट्टी का दिन होने से लोग अपने परिवार के साथ मन्दिर या किसी पर्यटन स्थल पर जाना पसंद करते हैं । क्यों कि परशुराम कालीन शिव मंदिर तुंगारेश्वर मुंबई के एक तो नजदीक है तथा दूसरी ओर यहां का प्राकृतिक सौंदर्य की छटा ही निराली है । यहां आने से शिव भक्तों को दोहरा लाभ होता है ।एक तो भगवान के दर्शन होते हैं और दूसरे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद अलग से मिलता है ।

घोरकाना ने बताया कि रविवार रात को मात्र दो घंटे की साफ सफाई के लिए रात को मंदिर बंद किया गया था । चूंकि रात 12 बजे के बाद सोमवार लग जाता है । इसलिए सोमवारी दर्शन करने वाले शिव भक्त रात को ही कतार में दर्शन के लिए खड़े हो जाते हैं । इसलिए इस मन्दिर में तीन दिन लगातार भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...