रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

मीरा रोड के रामदेव पार्क स्थित वासुदेव इमारत प्रांगण में स्थापित चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गायत्री अनुष्ठान कन्या पूजन के साथ संपन्न हो गया ।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुंबई उच्च न्यायालय में दो दशक से अधिक समय तक वकालत करने वाले तत्कालीन एडवोकेट देवी प्रसाद मिश्र वकालत का पेशा छोड़ कर अध्यात्म की ओर मुड़ गये । उन्होंने दुनिया की मोह माया छोड़ कर बुजुर्ग लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया । इसी उद्देश्य से उन्होंने आश्रय धाम ट्रस्ट बनाया । हिंदुस्थान के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन तथा संत महंत की प्रेरणा से अब वह एडवोकेट नहीं बल्कि महंत महेश योगी बन कर लोगों की सेवा कर रहे हैं । सवा लाख गायत्री मंत्र का अनुष्ठान करने वाले महंत महेश योगी ने मीरा रोड में आयोजित एक धार्मिक कार्य क्रम में 51 कन्याओं का पूजन कर गायत्री पुरश्चरण का समापन किया ।


इस अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिव भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया ।इस अवसर पर समाज सेवक डॉ राधेश्याम गुप्ता, समाज सेवक मधु कुमार राठी, एडवोकेट डी एस मिश्रा, अखिलेश तिवारी, किशोर भाई, भोलानाथ बरनवाल, प्रसिद्ध नारायण दूबे, किशोर भाई तथा समाज से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


