‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की नई शुरुआत से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशिर्वाद लेने पहुंचीं एकता कपूर और स्मृति ईरानी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न की लॉन्च से पहले स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने राजस्थान के उदयपुर के पास स्थित प्रसिद्ध नाथद्वारा मंदिर में दर्शन किए। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस मंदिर में उनकी यह यात्रा एक शुभ शुरुआत और आभार के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। ऐसे में कहना होगा कि टीम अब 29 जुलाई रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर होने वाले भव्य प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।

जब मेकर्स एक बार फिर से इंडियन टेलीविज़न के सबसे आइकोनिक शोज़ में से एक को लेकर आ रहे हैं, तो एकता कपूर और स्मृति ईरानी का नाथद्वारा मंदिर जाकर आशीर्वाद लेना इस शो से उनके गहरे भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाता है। भगवान कृष्ण से जुड़ा यह मंदिर नई शुरुआत से पहले हिम्मत और साफ सोच के लिए लोग ज़रूर जाते हैं।

एकता कपूर और स्मृति ईरानी के लिए यह सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक ऐसा पल है जहाँ वो अपने करियर को बनाने वाले इस शो के लिए शुक्रिया अदा कर रही हैं। उनका यह दौरा हमें यह याद दिलाता है कि हर बड़ी कहानी के पीछे विश्वास, सच्ची भावना और गहरी जुड़ाव की ताकत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...