380 करोड़ की ड्रग्स समेत 4 आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ बेमिसाल जाँच का उदाहरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

‘पुलिस चाहे तो गुनाहगारों को पाताल से भी ढूँढ कर ला सकती है’,इस कहावत का चरितार्थ करते हुए पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे के मार्गदर्शन में साकीनाका पुलिस ने कर्नाटक में चल रही ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश कर 380 करोड़ की ड्रग्स बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को साकीनाका पुलिस ने 3 लोगों को एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर वसई से 4.53 किलो एमडी बरामद किया था। इस मामले का मुख्य आरोपी सलीम लंगड़ा फरार था।4 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सलीम इम्तियाज शेख उर्फ सलीम लंगड़ा को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया।

सलीम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में चल रही एमडी बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा और 4 आरोपियों समेत 187.97 किलो एमडी बरामद किया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त संपत पाटिल, प्रदीप मैराले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई साकीनाका पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद तावडे की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान: 3 साल में 1.34 लाख नसबंदी का लक्ष्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका ने शहर में आवारा...

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: मीरा रोड की महिला गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 11 पहुंची।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में एक...

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सभी आरोपी बरी, ईडी को झटका।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSCB) घोटाले...