कन्हा संग तीज कार्यक्रम आयोजित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अग्रोहा विकास ट्रस्ट मुलुंड-भांडुप महिला समिति द्वारा आयोजित “कन्हा संग तीज” कार्यक्रम ने श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति की अनोखी छटा बिखेरी।कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा दीपकराज लाला अध्यक्ष महिला समिति ने की। उनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

कार्यक्रम के संचालन और आयोजन में समिति की अन्य प्रमुख पदाधिकारियों जागृति मानसिंह ,आरती कनोडिया, खुशबू अग्रवाल ने विशेष सहयोग किया।

इस विशेष अवसर पर महिला सदस्यों ने राधा, गोपियां, यशोदा मैया, बाल कृष्ण जैसे विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर कृष्ण लीला का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को वृंदावन की गलियों की अनुभूति करा दी।इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने जानी-मानी टीवी अभिनेत्री मुग्धा शाह भी उपस्थित रही। जिनकी उपस्थिति ने दर्शकों को खासा उत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्यों और अतिथियों ने तीज पर्व की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...