मुंबई वार्ता संवाददाता

मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी बनाई गई साध्वी प्रज्ञा सिंह तथा कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित अन्य सभी को माननीय न्यायालय ने निर्दोष बरी कर दिया है।


इस पूरे मामले का गत 17 वर्षों से न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखने व संघर्ष करते हुए पूरी सच्चाई माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर निर्दोषों को इंसाफ दिलाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एड. जयप्रकाश मिश्रा का भारतीय जनता पार्टी- उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भव्य सत्कार किया।


उन्होंने शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर एड. जे.पी. मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े, आर.यू.सिंह, श्रीकांत पांडे, अशोक शाह,एड. अमरेन्द्र मिश्रा तथा पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


