रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

ब्रजमंडल महिला समिति द्वारा गिरगांव चौपाटी स्थित ब्रजमंडल हाल में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया । ब्रजमंडल के कोषाध्यक्ष अनिल आर अग्रवाल के अनुसार 30 जुलाई को संपन्न हुए हरियाली तीज का मुख्य आकर्षण ( केसिनो प्ले) था ।


समाज की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव में चार चांद लगा दिया । कार्यक्रम में नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम को सफल बनाने में नीना योगेश, अनिता आर, रेनू ओमप्रकाश,मधु सत्यप्रकाश, अंजली पवन, पूजा उमेश ने अहम् भूमिका निभाई ।


संस्था के ट्रस्टी श्री बृजकिशोर अग्रवाल, तथा पवन अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुए हरियाली तीज उत्सव में कार्यक्रम के सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विवेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, तथा गौरव शर्मा ने भली भांति निभाई ।


