कांदिवली में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

Date:

■ विशाल रैली में गूंजता रहा जयघोष “भारत माता की जय”- जनसेवक गोपाल शेट्टी , विधायक योगेश सागर की विशेष उपस्थिती में भव्य आयोजन ।

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी-चारकोप विधान सभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक-31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा ‘तिरंगा यात्रा’ का विशाल पैमाने पर भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस तिरंगा यात्रा रैली में शामिल हुए। पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के जनसंपर्क कार्यालय से शुरू हुई यह यह तिरंगा यात्रा, लिंक रोड, गोसलिया रोड, लालजी पाड़ा से गणेश नगर होती हुई पुनः जन सम्पर्क कार्यालय वापस पहुंची। रैली में हजारों लोगों की भीड़ ‘भारत माता की जय’, वन्दे मातरम का लगातार जयघोष करती रही थी।

इस रैली में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप विधान सभा के विधायक योगेश सागर, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दिपक बाला तावड़े , पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव औरमंडल अध्यक्ष प्रमोद घाग सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...