रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष दक्षिण मुंबई के सांसद अरविंद सावंत को जैन समाज के सर्वश्रेष्ठ सम्मान कल्पाक्ष सम्मान से सम्मानित किया गया । लालबाग स्थित दीपक ज्योति टावर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान जैन समाज की ओर से श्री अरविन्द सावंत को गणपत कोठारी के हाथों जैन संतों की उपस्थिति में प्रदान किया गया ।


इस अवसर पर भारत जैन महामंडल के उपाध्यक्ष, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यालय के ट्रस्टी, तथा हिंदुस्तान चेंबर्स आफ कामर्स कार्यसमिति सदस्य गणपत कोठारी ने कहा कि सभी धर्मों में कल्पवृक्ष का महत्व बताया गया है । उन्होंने बताया कि समुद्र मंथन के समय जो 14 रत्न निकले थे उनमें एक कल्पवृक्ष भी था । कहा जाता है कि कल्प वृक्ष से जो भी मांगों वह उसे तुरंत उपलब्ध करा देता है। यही हाल हमारे सांसद अरविंद भाई सावंत का है ।उनकी नजर में गरीब अमीर सब एक समान है।


जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर उनके पास जाता है तो वे नहीं सोचते कि उनके पास आने वाला व्यक्ति किस जाति धर्म का है ।या उसने हमें वोट दिया कि नहीं । उनकी इसी महानता ने दक्षिण मुंबई में रहने वाले सभी नागरिकों के दिल में अपना घर बना लिया । जिसके चलते वे लगातार 2014से अब तक शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष की ओर से तीसरी बार चुनाव जीतते आए हैं । उनकी सरलता, मृदुल स्वभाव,महानता निस्वार्थ सेवा, अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा समर्पण की भावना के चलते हिंदुस्थान की सरकार ने उन्हें सांसद रत्न से सम्मानित किया है ।मेरा तो यह मानना है कि यह सम्मान सिर्फ अरविंद सावंत का नहीं बल्कि हिंदुस्थान के 140करोड जनता का है ।


