मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर में आज आमदार कुमार आयलानी के कार्यालय से गोलमैदान होते हुए नेहरू चौक और वहां से वापस विधायक कार्यालय तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली में कई स्कूलों के विद्यार्थी व शिक्षक, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान देश की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया, वहीं शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने की अपील की। विधायक कार्यालय पर रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


इस तिरंगा यात्रा मे आमदार कुमार आयलानी,भाजपा जिल्हा अध्यक्ष राजेश वधर्या,जमनू पुरसवानी,महेश सुखरामनी,राजू जग्यासी,दीपक छतलानी,राम चार्ली पारवानी,अमित वाधवा,संजय सिंग चाचा,प्रशांत पाटील,डॉ एस बी सिंग,अर्चना करणकाळे,किशोर वनवारी,राकेश पाठक,हारेश भाटीया,मंगला चांडा, लता पगारे,उमेश सोनार,उमेश पंडित तथा विविध योगा केंद्र सदस्य,स्कुल, कॉलेज के विध्यार्थी शिक्षक,नागरिक व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता बडी संख्या मे मौजुद रहे।


