मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

मुंबई के विक्रोली इलाके में आज तड़के ढाई बजे के करीब हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।


घायलों के बचाव कार्य के लिए मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के दौरान यह हादसा हुआ है।
विक्रोली पार्क साइट, वर्षा नगर के जनकल्याण सोसाइटी में पहाड़ी क्षेत्र से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक घर पर गिरा जिससे 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया जिससे से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
राजावाड़ी अस्पताल के डॉ. निखिल ने बताया कि शालू मिश्रा (19 ), सुरेश मिश्रा (50 ) को मृत अवस्था में लाया गया था। इस दुर्घटना में घायल आरती मिश्रा, (45 ), ऋतुराज मिश्रा (20 ) को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।



बहुत ही दुखद घटना