भाजपा नेता, पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नंदुरबार जिले के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बुलढाणा स्थित निवास पर भेंट लेकर वलवी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रा. वसंत पुरके, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एड. रोशन गावित, धुले आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक अहिरे, बुलढाणा शहर कांग्रेस अध्यक्ष दत्ता काकस, इरफान पठान और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पद्माकर वलवी का पार्टी में स्वागत किया।“पूर्व मंत्री पद्माकर वलवी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। जल्द ही नंदुरबार में एक भव्य कार्यक्रम में उनके साथियों

को भी औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश दिया जाएगा। वलवी के कांग्रेस में आने से नंदुरबार जिले में कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। कांग्रेस की विचारधारा ही सबको साथ लेकर चलने वाली तथा लोकतंत्र और संविधान को अक्षुण्ण रखने वाली है। अन्य दलों के भी कई नेता कांग्रेस पार्टी में आने के इच्छुक हैं।” ऐसा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

हर्षवर्धन सपकाल ने प्रदेशाध्यक्ष पद संभालने के बाद से ही पार्टी में लगातार “इनकमिंग” शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह परभणी जिले के राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबाजानी दुर्राणी ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस के कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस, मनसे सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘पीवीएस कप 2026’ जीतकर नगरसेवक बने चैंपियन।

■ 'पत्रकार विकास संघ' का क्रिकेट टूर्नामेंट बना...