रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आर) की पहली वर्षगांठ चेंबूर में मनाई गई।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडियापार्टी की पहली वर्षगांठ चेंबूर के अज़ीज़ बाग़, गौड़ा भवन में पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर, छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों को लॉन्ग बुक और टी-शर्ट बांटा गया। उन्हें बाबासाहेब के विचारों, संविधान और पार्टी संगठन के विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

इस हर्षोल्लासपूर्ण समारोह में महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता विजय क्षीरसागर, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष कमल छाबड़िया, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मंजप्पा गौड़ा, नवी मुंबई प्रदेश अध्यक्ष विजय साल्वे, आरपीआई ( ऐक्यवादी) के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष मनोहर योगले, तालुका अध्यक्ष सागर ठाकुर, मुंबई प्रदेश महिला आघाड़ी अध्यक्ष ज्योति मेडम, मुंबई प्रदेश युवा रिपब्लिकन अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबले, वरिष्ठ पत्रकार दिगंबर वानखड़े, विद्रोही कवि अनंत धनसरे, वार्ड अध्यक्ष अक्षय तुपरे, वार्ड अध्यक्ष आनंद खंडागले, समर कनोजिया, कवि और गायक विनायक थोरात और बड़ी संख्या में महिलाएं और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख अजय ठोंबे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र कमेटी और मुम्बई प्रदेश कमेटी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बस मालिक का जुर्माना कम करने के लिए रिश्वत लेते आरटीओ क्लर्क गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार...

शिवसेना विलय की अटकलों पर एकनाथ शिंदे का जवाब, बोले- बालासाहेब की विचारधारा को आगे बढ़ा रही हमारी शिवसेना।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने...

प्रेमिका की हत्या कर शव घर में बंद कर फरार हुआ आरोपी, असम से गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मालवणी पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर...