मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। बैंकॉक से मुंबई आ रहा एक इंडिगो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और विमान में सवार करीब ३०० लोगों की जान बच गई।

नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।इस पूरे मामले में, इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब ३.०६ बजे बैंकॉक से मुंबई आ रहा विमान 6E 1060 रनवे २७ पर उतरा, लेकिन लैंडिंग के दौरान A321 एयरबस विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बारिश और हवा के कारण विमान हिल रहा था। हादसे में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है।

इंडिगो प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान को अब उड़ान भरने से रोक दिया गया है। मौसम साफ होने और तकनीकी जाँच के बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण कम से कम १४ उड़ानों को हवाई अड्डे के चक्कर लगाने पड़े।लेकिन कोई भी विमान उतर नहीं सका। सभी को दूसरे हवाई अड्डे पर भेज दिया गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो एयरबस A321 के निरीक्षण का आदेश दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह बोइंग, विमान दुर्घटनाओं का कारण न बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

लाड़की बहिन योजना में बड़ा खुलासा: 80 लाख लाभार्थी सूची से बाहर, पुरुषों और सरकारी कर्मचारियों के नाम भी मिले शामिल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़की...