मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

शहर भर में दही हांडी फोड़ने में कई गोविंदा घायल हो गए। अब तक ९५ लोग घायल हो चुके हैं और एक गोविंदा की मौत हो चुकी है, इनमें 2 गंभीर रूप.से घायल हैं। मुंबई में कई जगहों पर गोविंदाओं के घायल होने की घटनाएं घटी। कुल ९५ गोविंदा घायल हुए। इनमें से १९ का इलाज चल रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल ७६ गोविंदाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


मुंबई शहर में दही हांडी उत्सव इस साल भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। गोविंदा टोलियों ने सुबह से ही वर्ली, घाटकोपर, कांदिवली, मगाठाणे, मुलुंड, दादर, बोरीवली समेत ठाणे के विभिन्न इलाकों में दही हांडी फोड़ी। इस साल सबसे खास रहा ‘जय जवान गोविंदा पथक’ का प्रदर्शन। इस टोली ने एक ही दिन में तीन बार दही हांडी की १० परतें फोड़कर विश्व रिकॉर्ड की हैट्रिक बनाई।




