भरत घाणेकर मित्र मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 151 रक्त बोतलों का संकलन ।

Date:

■ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन, रक्तदाताओं को दिया सर्टिफिकेट।

मुंबई वार्ता संवाददाता

भरत घाणेकर मित्र मंडल द्वारा बोरीवली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष , पश्चिम द्रुतगति महामार्ग, बोरीवली (पूर्व) में आयोजित इस शिविर का फीता काटकर उद्घाटन उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने शिविर के आयोजकों और रक्तदाताओं के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा की और भविष्य में भी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने 151 यूनिट रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया था। रक्तदान जैसा महादान करने वाले नागरिकों को जनसेवक शेट्टी ने सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ वरिष्ठ पत्रकार योगेश त्रिवेदी, वरुण महेश घाणेकर, नरेंद्र माली तथा लक्ष्मीकांत नाईक सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...

लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता लायंस क्लब आफ विरार...

गुजरात में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.97 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और सामग्री जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम...