गुरु स्वागत में उमड़ा जन सैलाब, भगवान का नाम लेने से होता है कल्याण.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

वशिष्ठ फाउंडेशन मुंबई शाखा द्वारा गुरु स्वागत व पूजन समारोह का भव्य आयोजन मलाड पूर्व के दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञान पीठ इंटरनेशनल स्कूल में 23 अगस्त शनिवार को किया गया था, जिसमें अयोध्या धाम के गुरु पीठ वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत व अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और उनकी धर्म पत्नी राजलक्ष्मी का उनके शिष्यों द्वारा गुरु परंपरा के तहत स्वागत किया गया।

बता दें कि महंत गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या के महापौर भी हैं। उन्होंने भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि दृष्टि संपन्नता के लिए भगवान की कृपा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम लेने से मानव का कल्याण हो जाता है। रामलला की चर्चा करते हुए कहा कि मैं नसीब वाला हूं जिन्हें भगवान की सेवा का मौका मिला है। महंत त्रिपाठी ने अपनी संस्कृति की भी चर्चा की।

इस समारोह के आयोजन में संरक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय,आर के(सुरेश दुबे), विजय शुक्ल,विकास पांडेय, कुश्म कुमार ओझा, महेश उपाध्याय, आत्माराम मिश्र, वसंत शुक्ल, रवि शुक्ल , राममिलन पाण्डेय,कृष्ण देव शुक्ल, हरीश मिश्र , कृष्ण देव शुक्ल सहित अन्य शिष्यों का मुख्य योगदान है।इस अवसर पर महंत की धर्म पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि अपनी संस्कृति पर गर्व रहे और पिछले पायदानों पर पड़े लोगों को भी अपने साथ जोड़ें और अपने धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...

मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई: 2.53 लाख रुपये की नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), वरली यूनिट ने...