हजारों भक्तों ने किया अपने राजा का स्वागत।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेशोत्सव की पूरे देश में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई है । घरों में स्थापित होने वाले भगवान गणेश के लिए भक्तों द्वारा घर की साफ-सफाई तथा पूजा सामग्री व सजावट के समान खरीदे जा रहें हैं । सार्वजनिक गणेशोत्सव के लिए अधिकांश गणेश मूर्तियां पंडालों में ला कर उनके सजावट के काम शुरू कर दिए गए हैं । कल रविवार का दिन होने की वजह से मुंबई सहित राज्य के विविध सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने बाप्पा को अपने उत्सव मंडप में लाकर बिठा दिया । इसी कड़ी में जब रविवार शाम अंधेरी का राजा का रथ जैसे ही आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा वहां घंटों से प्रतीक्षा कर रहे गणेश भक्तों ने उत्सव मनाना शुरू कर दिया ।

लोग बाप्पा झलक पाने के लिए एक दूसरे को धकेलते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते दीखे ।आजाद नगर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल उत्सव समिति के प्रवक्ता उदय सालियन ने बताया कि अंधेरी के राजा इस वर्ष अपने 60 वें वर्ष में प्रवेश कर अपनी हीरक जयंती समारोह मनाने जा रहें हैं ।

अंधेरी का राजा गणेशोत्सव मंडल समिति के प्रमुख मार्ग दर्शक शैलेश ( यशोधर) फणसे बताते हैं कि अंधेरी का राजा को गणेश भक्त ( नवसाला पावणारा) यानी कि मन की मुराद पूरी करने वाला देवता मानते हैं । इसलिए प्रति वर्ष बाप्पा के भक्तों में अपनी मन्नत मांगने वालों की होड़ सी मची रहती है । क्या नेता क्या अभिनेता और क्या मुंबई के छोटे बड़े उद्योग घराने के सदस्य हर वर्ष बाप्पा के आगमन की प्रतीक्षा करते रहते हैं ।

उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक राणे बताते हैं कि इस वर्ष के उत्सव का आकर्षण गुजरात सारंगपुर के कष्टभंजन हनुमान जी है । फिल्म जगत के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर धर्मेश शाह ने हनुमान जी की 32 फिट ऊंची सुंदर मूर्ति तैयार की है जो गणेश भक्तों के लिए आकर्षक का केंद्र है।

उत्सव समिति के कार्याध्यक्ष महेंद्र घाड़िया , सचिव विजय सावंत तथा कोषाध्यक्ष सुबोध चिटनिस के साथ उनकी पूरी टीम हीरक जयंती समारोह को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं । अंधेरी का राजा की मूर्ति मुंबई के प्रसिद्ध मूर्तिकार निखिल खातू ने तैयार किया है । दोपहर एक बजे करी रोड से निकले अंधेरी का राजा को अपने सभा मंडप तक पहुंचने में रात 10 बज गए । जहां देर रात तक सड़क के दोनों ओर गणेश भक्तों का तांता लगा हुआ था । बाप्पा के आगमन में पुलिस तथा सुरक्षा रक्षकों का अच्छा बंदोबस्त किया गया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...