भोर भ्रमण परिवार ने किया वरिष्ठ साहित्यकार मुरलीधर पांडे का सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

सुशिक्षित तथा प्रबुद्ध लोगों के संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा कल शाम को संस्था के संरक्षक पंडित लल्लन तिवारी के मार्गदर्शन में हिंदी के जाने-माने कवि,लेखक, गीतकार, नाटककार पंडित मुरलीधर पांडेय का सम्मान उनके निवासस्थान आर.एन. पी.पार्क के चिंतामणि अपार्टमेंट में स्थित उनके निवास मुरली कुटीर में किया गया। काव्य कला संगम, लखनऊ द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए पुरस्कार के चलते उनका सम्मान किया गया।

मुरलीधर पांडे को अब तक अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यसेवी, कवि, लेखक, गीतकार, शिक्षक, प्रोफेसर, पत्रकार तथा भारी संख्या में भोर भ्रमण परिवार के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुंबई एम.डी. कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष व उप-प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल ने किया।काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व,कार्याध्यक्ष श्रीमान अभयराज चौबे ,उद्योगपति दिनेश दूबे, प्रोफेसर विजय मिश्रा, सुशील त्रिपाठी ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य मार्कण्डेय त्रिपाठी, कार्याध्यक्ष अभयराज चौबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, शारदाप्रसाद पांडेय, पं. ब्रह्मराज मिश्र, डॉ त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, आर.पी.सिंह, शिव पांडेय, इंद्रभान सिंह, यादवेंद्र दुबे, प्रोफेसर बी.के.दुबे, प्रोफेसर अनिल पांडेय, समाजसेवक नीरज तिवारी, सुधाकर पांडेय (बबलू), ‘ काशी विश्वनाथ एकता मित्र मंडल ‘ के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्या, ‘ मुंबई पुलिस से सेवानिवृत्त ‘ अधिकारी प्रदीप सिंह, युवा समाजसेवक, अशोक मिश्रा, पत्रकार सुभाष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...