धोखाधड़ी के आरोप में फरार इनामी आरोपी को उत्तरप्रदेश एटीएस ने भिवंडी से किया गिरफ्तार

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से करोड़ों का धोखाधड़ी व गबन कर फरार आरोपी को रविवार को यूपी एटीएस टीम ने भिवंडी के एक होटल में छापामार कर धरदबोचा है। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर चीटिंग की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है।

यूपी एटीएस के अनुसार गिरफ्तार सुधीर केसरवानीउत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मुट्ठीगंज का रहने वाला है।जो संगम कन्स्ट्रक्शन कम्पनी में अभिकर्ता के तौर पर वर्ष 2016 से कार्य कर रहा था। उसने फर्म से विश्वासघात कर अपने साथी नीरज जायसवाल के साथ मिलकर लगभग 06 करोड़ 40 लाख रूपये फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन कर लिया था, जिसमें से 75 लाख रूपये उसने फर्म मालिक को वापस कर दिया गया था। शेष गबन किए गए पैसे वापस न करने पर अल्लापुर निवासी शैलेन्द्र रणवीर सिंह ने यूपी के प्रयागराज जिले केथाना जार्ज टाउन में केस संख्या 139/2023 में आईपीएस की धारा 406/420 के तहत सुधीर केसरवानी एवं नीरज कुमार उर्फ सुल्लू राज किशोर पर केस दर्ज कराया था।

इस मामले की जांच के दौरान अपराध में संलिप्तता के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर से धारा 406 को हटाकर उसकी जगह पर भादंसं की धारा 409,467,468,471 के तहत केस बनाया था। उक्त मामले में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए होने के उपरान्त आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए और भिवंडी मे छुप कर रहने लगा था।चुंकि धोखाधड़ी का मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण प्रयागराज पुलिस ने मामले की जांच एस टी एस को सौंप दिया गया था। जिसके बाद एटीएस उत्तर प्रदेश ने थाना जार्ज टाउन कमिश्नरेट प्रयागराज से वांछित आरोपी सुधीर केसरवानी की तलाश शुरु की। पुलिस को आरोपी का भिवंडी मे छुपे होने की खबर लगी। जिसके आधार पर एटीएस ने भिवंडी के कल्याण रोड पर गोपाल नगर इलाके में स्थित उत्सव होटल में रविवार को छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एस०टी०एस० उ०प्र० के अनुसार आरोपी काफी दिनों से फरार था और उस पर पुरस्कार की घोषणा भी की गयी थी। साथ ही आरोपी अन्य अपराधियों के साथ सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएँ करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एस ० की विभिन्न टीमों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज, निरीक्षक जय प्रकाश राय एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया।आरोपी सुधीर के विरुद्ध थाना किडगंज मे दो मामले, ओद्योगिक क्षेत्र मुट्ठीगंज प्रयागराज मे दो मामला,कोराँव मे एक मामला, जार्ज टाउन मे एक मामला सहित कुल छह की विभिन्न धाराओं मे दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...