प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में चिकित्सकों सहित वीरों व वीरांगनाओं ने किया रक्तदान।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणिजी की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों सहित 9 रक्तदान वीरांगनाओं व 96 रक्तदानवीरों ने रक्तदान किया।

बीकेवि.की संभागीय केन्द्र प्रभारी बीके.कमल ने बताया कि रक्तदान का छह दिवसीय अभियान समाज सेवा प्रभाग व ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ’’रक्तदान करें, जीवन बचाएं, सेवा का संदेश, हर दिल तक पहुंचाएं’’ के प्रेरणादायक ध्येय वाक्य के साथ यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पुखराज साध, उद्योगपति सुभाष मितल, पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ.आरके.काजला, प्रोफेसर डॉ.अरुण भारती, ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ. एलके.कपिल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ.पारुल प्रकाश, कैसर विभाग की चिकित्सक डॉ. प्रमिला खत्री, रक्त बैंक की चिकित्सक डॉ.मदिहा अंजुम ने किया।

कैंसर विभाग के चिकित्सक डॉ. शंकर लाल जाखड़, डॉ.काजला, पशु चिकित्सा वं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के पशुधन चारा संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक केन्द्र के सहायक आचार्य डॉ. भारत लाल मीणा, पशुधन आपदा प्रबंधन तकनीक केन्द्र राजूवाल के टीचिंग एसोसिएट डॉ. शैलेन्द्र सिंह शेखावत, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा व अनेक रेजीडेंट चिकित्सकों तथा केन्द्र में आने वाले भाई बहनों ने उत्साह से रक्तदान किया। प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल (पी.बी.एम.) संबद्ध चिकित्सालय वर्ग सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ’’रक्त केन्द्र’’ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र, ईश्वरीय संदेश की सौगात से सम्मानित किया गया।

बीके.कमल ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान वीरों ने सामाजिक उत्तर दायित्व का प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनका रक्त निःसंदेह किसी रोगी की प्राण की रक्षक बनेगा। शिविर से जन साधारण में भी स्वैच्छिक रक्तदान की भावना जागृत होगी तथा रक्तवीरों से प्रेरणा पाक अन्य सहृदय व्यक्ति भी रक्तदान कर मरणासन्न रोगियों को जीवन दान दे सकेंगे। मानवीय सेवा में निरन्तर रक्तदान का सहयोग करने वाले सच्चे रक्तदान वीर है। बीके. हंसमुख भाई, बीके.राधा, बीके. रजनी तथा केन्द्र में आने वाले भाई बहनों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरे की 65 एकड़ जमीन पर होगा वृक्षारोपण, घनता बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष...

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...