राजधर्म का पालन करें और तुरंत मराठा आरक्षण की घोषणा करें; दिल्ली से आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा हटाएँ: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

सरकार ठान ले तो पाँच मिनट में मराठा आरक्षण का प्रश्न हल हो सकता है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही। भारतीय जनता पार्टी और देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समाज को जो आश्वासन दिया था, उसे पूरा करना चाहिए। केंद्र और राज्य – दोनों जगह भाजपा की सरकार है। राज्य में प्रचंड बहुमत होते हुए भी उन्हें दिल्ली जाकर आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा हटानी चाहिए। राजधर्म का पालन करते हुए तुरंत मराठा समाज को आरक्षण देने की घोषणा करनी चाहिए, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है।

तिलक भवन में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण दिलाने के लिए मनोज जरांगे पाटील समाज के साथ मुंबई पहुँच रहे थे, तब सरकार ने इस आंदोलन में बाधाएँ डालने का प्रयास किया। अब केवल एक दिन की अनुमति देना हास्यास्पद है। जब आंदोलन की घोषणा तीन महीने पहले ही कर दी गई थी, तो सरकार इतने दिन क्या सो रही थी?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन सरकार ने मराठा समाज को आरक्षण दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान मराठा आरक्षण का ठराव पास हुआ, तब कांग्रेस पार्टी ने उसका समर्थन किया था। सत्ता में आते ही सात दिन में मराठा आरक्षण देने की जो भीमगर्जना देवेंद्र फडणवीस ने की थी, उसका क्या हुआ? धनगर समाज को मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में आरक्षण देने का जो आश्वासन फडणवीस ने दिया था, उसका क्या हुआ?

‘सागर’ बंगले पर मंथन कर अमृत पीते हुए विष समाज और विपक्ष पर उंडेलने का पाप फडणवीस और भाजपा कर रहे हैं। “फूट डालो और राज करो” इस अंग्रेजों की नीति के अनुसार भाजपा और फडणवीस काम कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री रहते नवी मुंबई में रातों-रात छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने शपथ लेकर गुलाल उड़ाया था, उसका क्या हुआ? इन सवालों के जवाब देने चाहिए। आज जो तीन दल सत्ता में हैं, वही तब भी सत्ता में थे, ऐसा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

आरक्षण पर जातिगत जनगणना ही रामबाण उपाय है, यह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है और इसके लिए वे लगातार आग्रह भी कर रहे हैं। कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक में जातिगत जनगणना की गई है। भाजपा सरकार में अगर इच्छाशक्ति है तो उन्हें भी जातिगत जनगणना करनी चाहिए और मराठा आरक्षण का प्रश्न सुलझाना चाहिए, ऐसा भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय राजस्थान में भीषण गर्मी के...

मुलुंड में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पत्नी से संबंध के शक में आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में...

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम, किसकी बनेगी सरकार पर बड़े दांव।

मुंबई वार्ता संवाददाता पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के...