जय अंबे मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में भक्तों की भारी भीड़। ‌

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

नालासोपारा पूर्व स्थित ओसवाल नगरी के प्रगति नगर में जय अंबे मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश पांडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है ।

मंडल के अध्यक्ष विनायक प्रसाद दूबे ने बताया कि हमारे मित्र मंडल के सदस्य आपस में ही मिल कर यह गणेशोत्सव मनाते हैं । आज इस उत्सव को मनाते हुए 16 साल कैसे बीत गए यह पता ही नहीं चला । 27अगस्त से 6 सितंबर तक संपन्न होने वाले इस गणेशोत्सव में भजन कीर्तन तथा विविध सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ।

इस कार्य में मंडल के महासचिव अशोक तिवारी , कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया तथा मंडल के सभी पदाधिकारी अहम् भूमिका निभाते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related