रविन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

हिंदुस्तान प्रहरी (साप्ताहिक) के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम तिवारी के पिता चुम्मन तिवारी का लंबी विमारी के चलते 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है ।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मर्णकर्णिका घाट पर किया गया ।


उनके बड़े बेटे घनश्याम तिवारी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी । धार्मिक विचारों वाले पंडित चुम्मन तिवारी रामायण के ज्ञाता थे । वे अपने पीछे 3 पुत्र तथा 3 पुत्रियों और नाती पोतों वाला भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।


उनका क्रिया कर्म तिवारी जी के पैतृक गांव उत्तर प्रदेश देवरिया जिले की भाटापार तहसील के पिपरहिया गांव में किया जाएगा। 7 सितंबर को उनके निवास पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है ।


