1.31 करोड़ की ठगी करनेवाले मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मुलुंड में एक बुजुर्ग विधवा महिला व उसके परिवार के साथ नामी बिल्डर द्वारा करोड़ो की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन के पार्टनर्स ने सोची समझी साजिश के तहत घर देने के नाम करीब 1.31 करोड़ 43 हजार की ठगी की है ।

मुलुंड पश्चिम पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर (क्रमांक 0788/2025) के अनुसार, शिकायतकर्ता नारायण अईयर ने मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन औरपी उसके पार्टनर पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है ।

शिकायत के मुताबिक, बिल्डर को रुपया मिलने के बाद फ्लैट का अलाटमेंट लेटर जारी किया । उसके बाद विधवा और उनके परिवार के लोगों द्वारा कई चक्कर लगाने के बाद भी बिल्डर एग्रीमेंट रजिस्टर नहीं किया । बिल्डर हर बार बहनेबाज़ी करके विधवा व उनके परिवार के लोगो को परेशान कर ठगी किया । रकम लेने के बावजूद भी अबतक पीड़िता को फ्लैट नहीं दिया गया। आरोप है कि मॉरीगोल्ड कंस्ट्रकशन ने योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की ।

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही, तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर भुगतान से बचने की कोशिश की। इससे पीड़िता को भारी आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़िता पूरी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई खोने के चलते डिप्रेशन है जिससे उसकी शारीरिक स्थिति नाजुक हो गई है ।पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34 (सामूहिक आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मॉरीगोल्ड कंस्ट्रकशन के। पार्टनर भरत प्रजापति और भाविन सेठ के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।

पीड़ित पक्ष के हाईकोर्ट अधिवक्ता सत्यम दुबे ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से एक सुनियोजित आर्थिक अपराध है। हमारे मुवक्किल से मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन के पार्टनर भरत प्रजापति व भाविन सेठ ने करीब 1.31 करोड़ 43 हजार रुपए लेकर न केवल विश्वासघात किया । हम प्रयास करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले और पीड़िता को न्याय प्राप्त हो।”

मुलुंड पुलिस ने बताया कि आरोपियों के की लेन-देन से जुड़े सभी दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...

एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स, कुशहा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय घनश्यामपुर क्षेत्र के कुशहा स्थित...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...