एक बिटिया की पुकार पर श्री गणेश की मूर्ति का दर्शन करने उसके झोपड़े में जा पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दहिसर के गणपत पाटिल नगर में मात्र 100 फुट के‌‌ घर में रहने वाले गुप्ता परिवार की एयरपोर्ट पर कार्यरत बिटिया रितिका गुप्ता ने जब एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी से निवेदन किया कि उनके छोटे से आशियाने में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है और क्या वे उनके छोटे से घर में गणपति बप्पा की मूर्ति का दर्शन करने आएंगे ? एक बिटिया की यह पुकार जनसेवक गोपाल शेट्टी के मन- मस्तिष्क में उतर गई और उन्होंने वादा कर लिया कि वे उनके घर अवश्य आएंगे । अपनी वचन पूर्ति के लिए हमेशा से प्रख्यात रहे जनसेवक गोपाल शेट्टी, अपना दिया वादा निभाने रितिका के घर जा पहुंचे ।

उन्होंने गणपति बाप्पा की मूर्ति का पूरे मनोभाव से दर्शन कर रितिका तथा सम्पूर्ण गुप्ता परिवार को गणेशोत्सव की बधाई व अपनी शुभकामनाएं दीं।

गुप्ता परिवार के लिए यह सब असंभव सा लगने वाला सपना भर था, जिसे जनसेवक गोपाल शेट्टी ने हकीकत में बदलते हुए बता दिया कि वे हर पल- हर कदम जनता के साथ हैं और रहेंगे, फिर वो नागरिक उच्च-भ्रू इमारत में रहनेवाला बासिन्दा हो या चाल अथवा झोपड़े में रहने वाला आम नागरिक, सभी नागरिक उनको एक समान प्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...

एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स, कुशहा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय घनश्यामपुर क्षेत्र के कुशहा स्थित...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...