राजेंद्र नगर रहिवासी सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राजेंद्र नगर रहिवासी सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल द्वारा विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की दिव्य मूर्ति स्थापित की गई है। गणेशोत्सव अवसर को विशेष तथा लोक हितकारी बनाने के लिए इसी गणेशोत्सव पंडाल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित हुए। स्वागत सोसायटी, एफसीआई कॉर्नर, बोरीवली-पूर्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त बोतलों का संकलन किया गया। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और भविष्य में भी समय समय पर रक्तदान जैसा महादान करने के लिए सबको प्रेरित किया।

शिविर में संस्था के अध्यक्ष तमन कास्याराम व व्यंकटेश कास्याराम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई क्षेत्र में मतदाता सूची के...

कुओं की जांच और पानी की गुणवत्ता पर नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह का निवेदन।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में पानी की कमी को...