अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन मीडिया जगत में शीर्षस्थ चर्चित राष्ट्रीय संगठन है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चन्द्र शुक्ला हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश प्रान्त में संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए अरविंद शर्मा संपादक हिंदी दैनिक भारत संवाद, प्रयागराज, लखनऊ, मुम्बई संस्करण को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश का विस्तार करते हुए हिंदी दैनिक सच कहूं के सम्पादक संजय कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, हिंदी दैनिक कर्मठ के संपादक कमल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया गया है, हमारा विश्वास है कि नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा संगठन को एक नई दिशा एवं पहचान बनाने में सफलता प्राप्त होगी। हमारी शुभकामनाएं सदैव सबके साथ है।

सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्व एवं कार्य में गुणोत्तर संवर्धन हेतु संकल्पबद्धता ज्ञापित की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

वर्ली में रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे", कहावत...

एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम ब्राउन हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के समतानगर पुलिस थाने में...

हमहूं भइल हौं पकल आम, रोज तोरी रहिया निहारी।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता बूढ़ी मां गांव में अकेली है।...

महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और स्टॉकिंग के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में एक निजी कंपनी के...