भिवंडी में 800 सीसीटीवी और 20 ड्रोन कैमरे द्वारा शहरभर की निगरानी।

Date:

■ विसर्जन पर पुलिस का चाकचौबंद इंतजाम,चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात.

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

अतिसंवेदनशील शहर भिवंडी में अनंत चतुर्थी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाकचौबंद इंतजाम किया है। राज्य रिजर्व बल की टुकड़ियों के साथ 927 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने दी है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल व घरेलू गणपति विसर्जन को सुचारू व शांति पूर्वक रूप से संपन्न कराने के लिए गणेशोत्सव मंडलों, शांति समिति के सदस्यों, पुलिस मित्रों, महिला सतर्कता समिति के सदस्यों, मोहल्ला समितियों को सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें भी सतर्क रहने के साथ उचित निर्देश दिए गए हैं।

विसर्जन के दौरान 2 पुलिस उपायुक्तों, 3 सहायक पुलिस आयुक्त , पुलिस निरीक्षक 17, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक/पुलिस उपनिरीक्षक 93, पुलिस अमलदार 590, महिला पुलिस अमलदार 162, होमगार्ड 65, राज्य रिजर्व बल की दो टुकड़ियाँ, आरसीपी मोबाइल जोन 2 स्ट्राइकिंग तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, गणपति विसर्जन जुलूस मार्ग पर शहर के प्रमुख स्थानों पर 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि विसर्जन जुलूस पर 20 ड्रोन कैमरों से नज़र रखी जाएगी। साथ ही, प्रत्येक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के साथ समन्वय अधिकारी, पुलिस अमलदार, शांति समिति के सदस्य और पुलिस मित्रों को तैनात किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (भिवंडी ) शशिकांत बोराटे ने बताया कि शहर में जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग़ो की छानबीन पुलिस मुस्तैदी से कर रही है, ऐसे अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के साथ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पिछले साल अनंत चतुर्दशी पर इसी तरह की पत्थरबाजी के बाद काफी तनाव फैल गया था, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। उस घटना के बाद, तत्कालीन पुलिस उपायुक्त श्रीकांत परोपकारी का तबादला कर दिया गया था। इन घटनाओं को देखते हुए, इस साल गणेशोत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...