रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई वार्ता

काशीमीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में अनंत चतुर्दशी के दिन आयोजित 128 वां भंडारा विद्वान पंडितों के वेद मंत्र के साथ शनिवार को संपन्न हुआ ।


संकटमोचन हनुमान मंदिर के ट्रस्टी एवं लक्ष्मी फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि हनुमान जी की कृपा से यहां प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी का भंडारा आयोजित किया जाता है ।इस भंडारे में प्रत्येक शनिवार को सैकड़ों भक्त महाप्रसाद का लाभ उठाते हैं ।


इस अवसर पर समाज सेवक आर डी शाहू, प्रतीक गुप्ता, पंडित ऋषभ तिवारी, पंडित प्रशांत चतुर्वेदी, पंडित बबलू तिवारी, कल्पक पाटिल, तथा समाज सेवक एवं उद्योगपती मधुकुमार राठी, समाज सेवक महेश मनवानी, प्रयागराज के संत श्री महेश योगी सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।


