मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। कुल 98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और इंडिया अलायंस के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने एकतरफा जीत हासिल की।इसके लिए मतदान मंगलवार सुबह १० बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और किरेन रिजिजू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, भाजपा सांसद कंगना रनौत और सपा नेता राम गोपाल यादव समेत कई अन्य नेताओं ने वोट डाला। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव में मतदान किया।इस बीच, भारत राष्ट्र समिति (४ राज्यसभा सांसद), बीजू जनता दल (७ राज्यसभा सांसद) और शिरोमणि अकाली दल (१ लोकसभा और २ राज्यसभा सांसद) ने चुनाव में भाग नहीं लिया।


इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य मतदान के पात्र थे। निर्वाचक मंडल में कुल ७८८ सदस्य होते हैं। इनमें से २४५ राज्यसभा से और ५४३ लोकसभा से हैं। वर्तमान में, इन सदस्यों की कुल संख्या ७८१ है, क्योंकि राज्यसभा में ६ और लोकसभा में १ सीट रिक्त है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए ३९१ वोटों की आवश्यकता थी।चित्र


