आनंद श्रीवास्तव/ मुंबई वार्ता

चेंबूर के घाटला स्थित संत गाडगे महाराज सोसाइटी में रहने वाले, झुनझुनवाला कॉलेज के विद्यार्थी एवं साधारण परिवार के युवक चैतन्य पंदेकर ने अमेरिका में हुए पॉवरलिफ्टिंग चॅम्पियनशिप में बाजी मारकर भारत का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर बधाई देने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है।


चैतन्य पंदेकर के घर पर आस पड़ोस ही नहीं बल्कि दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं और उनकी इस कामयाबी पर उन्हें हाथ मिलाकर बधाई दे रहे है व उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। पिछले महीने की यानी 25 अगस्त से 5 सितंबर 2025 पच्चीस तक अमेरिका के सॅन होजे कोस्टा रिका में संपन्न वर्ल्ड सब ज्युनियर आणि ज्युनियर क्लासिक आणि इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग चॅम्पियनशिप 2025 में ओवर ऑल चौथे नंबर पर आए हैं।


घाटकोपर के झुनझुनवाला कॉलेज के मास्टर्स के विद्यार्थी चैतन्य पंदेकर ने देश का नाम भले ऊंचा किया हो, लेकिन उनकी यह राह आसान नहीं थी। इस स्पर्धा में जाने के लिए लाखों रुपए की जरूरत थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है इसलिए उन्होंने कई नेता और समाजसेवकों से मदद मांगी लेकिन कई जगह खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में किसी तरह से पैसों का इंतजाम हो गया और इसी का नतीजा रहा कि चैतन्य पंदेकर ने आज चेंबूर और घाटला ही नहीं बल्कि देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।


