सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों के लिए ओसी की जटिल प्रक्रिया आसान करवाने हेतु मंत्रालय में बैठक।

Date:

■ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी विशेष रूप से आमन्त्रित किये गए.

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई उप नगर की सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों के लिए ओसी प्रदान करने की जटिल प्रक्रिया सुलभ करवाने हेतु माहिती, तंत्रज्ञान व सांस्कृतिक कार्य के साथ-साथ उप नगर के पालक मंत्री एडवोकेट आशिष शेलार द्वारा 11 सितम्बर को मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है । इस बैठक में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

बैठक में सहकारी गृहनिर्माण संस्था वाली इमारतों के नागरिकों की ओसी संबंधित अड़चनों व समस्याओं को लेकर चर्चा हो सकती है तथा ओसी के लिए कठोर माने जाने वाले नियम- कानूनों को आसान बनवाने की प्रक्रिया में कोई ठोस रणनीति बननी भी संभावित है।

मुम्बई में ओसी विहीन इमारतों के नागरिकों के हित के लिए उचित और आसान हल की आस में वर्षों से प्रयास और संघर्ष कर रहे जनसेवक गोपाल शेट्टी के इस महत्वपूर्ण बैठक में शरीक होने की खबर से लोगों में विश्वास जागा है कि ओसी मिलने की प्रक्रिया आसान करवाने में वे अवश्य सफल होंगे और एक सकारात्मक हल भी निकलेगा। इससे मुंबई उप नगर की सहकारी गृह निर्माण संस्था वाली इमारतों को ओसी मिलने की प्रक्रिया भविष्य में आसान हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के वर्ली इलाके में एक...

मुंबई-नाशिक हाईवे के माजिवड़ा-वडपे प्रोजेक्ट का 90% काम पूरा, जल्द शुरू होगी टोल वसूली ।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई-नाशिक महामार्ग पर माजिवड़ा से वडपे...

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...