मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। विशेष रूप से, एक ही दिन में कुल ५ करोड़ १९ लाख ५१ हजार ३२१ रुपये की संपत्ति कर वसूली की गई।


इस लोक अदालत उपक्रम में मा. प्रशासक तथा आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाले (भा.प्र.से.), उप आयुक्त कर विभाग श्रीमती विशाखा मोटघरे तथा कर निर्धारक व संकलक सौ. मयुरी कदम के मार्गदर्शन में कर विभाग द्वारा नागरिकों को विलंब शुल्क माफी की विशेष सुविधा प्रदान की गई थी।


कर विभाग के अनुसार –नकद वसूली : ४ करोड़ २९ लाख ४८ हजार ६७९ रुपयेचेक द्वारा : ९० लाख २ हजार ६४२ रुपयेकुल इतनी राशि की वसूली हुई।पिछले वर्ष (२०२४-२५) केवल ३.५० करोड़ रुपये की वसूली हुई थी जिसमें जलकर भी शामिल था। मगर इस वर्ष सिर्फ संपत्ति कर में ही ५ करोड़ से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
महानगरपालिका प्रशासन ने इस सफल वसूली के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया है तथा समय पर कर अदा करने की अपील भी की है। साथ ही इस मुहिम में मेहनत करने वाले कर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की विशेष सराहना की गई है।


