बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल में भीषण आग, दमकल विभाग ने घोषित किया लेवल-2 फायर कॉल; अब तक कोई हताहत नहीं।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित वीएन स्फीयर मॉल में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी) ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

मुंबई महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग (एमएफबी) के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर मिली। यह मॉल लिंकिंग रोड पर धनराज रेस्टोरेंट के पास स्थित है। पांच मंजिल और भूतल वाले इस भवन की तीसरी मंजिल पर आग भड़क उठी थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर अग्निशमन विभाग ने इसे लेवल-2 फायर कॉल घोषित कर दिया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया।घटनास्थल पर मुंबई अग्निशमन दल के अलावा पुलिस, संबंधित बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।

सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।अग्निशमन विभाग की ओर से घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related