मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट, भारतीय नौसेना पोत त्रिकंद, भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान 13 सितंबर 2025 को ग्रीस के सलामिस खाड़ी में रुका।
इस यात्रा के दौरान, आईएनएस त्रिकंद भारत और ग्रीस के बीच पहले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, सामरिक कौशल को निखारना और परिचालन तालमेल को गहरा करना है।


सलामिस खाड़ी में बंदरगाह प्रवास के दौरान, आईएनएस त्रिकंद द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग और सहभागिता को बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों में शामिल होगा। इनमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत, योजनागत चर्चाएँ, क्रॉस-डेक दौरे और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं।
इसके बाद अभ्यास का समुद्री चरण होगा।


द्विपक्षीय अभ्यास के पूरा होने पर, पोत क्षेत्र में तैनाती के अगले चरण के लिए आगे बढ़ेगा।


