■ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत.
मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ आज मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्यपाल श्री देवव्रत का स्वागत किया।


कौशल विकास मंत्री तथा मुंबई शहर जिला पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार, राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी, अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी मनीषा म्हैसकर, रेलवे पुलिस महासंचालक प्रशांत बुरुडे, राज्यपाल के सचिव प्रशांत नारनवरे, मुंबई शहर की जिल्हाधिकारी आँचल गोयल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


राज्यपाल देवव्रत को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस विभाग की ओर से मानवंदना (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत 15 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे पदभार ग्रहण कर शपथ लेंगे।


