दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता अभ्यासवर्ग का आयोजन संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता अभ्यासवर्ग का आयोजन उत्तन के रामभाउ म्हालगी प्रबोधिनी के निवासी वर्ग में सम्पन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष दीपक तावड़े (बाला) ने बताया कि दहिसर एवं चारकोप विधानसभा के नए नियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी संगठन, विचारधारा, राजनैतिक सूझबूझ, आगामी मनपा चुनाव में महायुति के महापौर को मनपा में विराजमान करना, अनुशासन, वक्तृत्व एवं ऐसे अनेक पहलुओं पर भिन्न भिन्न सत्रों के द्वारा तैयार करने का कार्य इस अभ्यासवर्ग के जरिए हुआ।

सम्माननीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं महाराष्ट्र के शिक्षा संस्कृति मंत्री आशीष शेलार के हाथों अभ्यास वर्ग का दीप प्रज्वलन एवं वक्तव्य के साथ उदघाटन हुआ।प्रदेश महामंत्री श्रीमती माधवी नाईक, मीडिया मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, रा.स्व.संघ के रविन्द्र गोलिकर,अरुण करमरकर, माजी खासदर मनोज कोटक, विनोद शेलार, माजी प्रदेश प्रवक्ता ज्येष्ठ नेता माधव भंडारी, विधायक योगेश सागर, मनीषा चौधरी, सोशल मीडिया के लिए प्रतीक करपे, गणेश खनकर जिलाध्यक्ष बल तावड़े आदि का मार्गदर्शन इस अभ्यास वर्ग में भिन्न भिन्न सत्रों के जरिए हुआ।

मुंबई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विधायक एड.अमित साटम ने दहिसर और चारकोप विधानसभा का एकत्र रूप में किया। जिला महामंत्री निखिल व्यास, अलका कानबार,शरद साटम, सुनील कदम आदि पदाधिकारियों संयोजन और अन्य व्यवस्था की जवाबदेही संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...