भिवंडी में स्वाभिमान गणेश दर्शन स्पर्धा संपन्न, गौरीपाड़ा के संयुक्त मित्र मंडल को पहला पुरस्कार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर में गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में स्वाभिमान सेवा संस्था की ओर से आयोजित स्वाभिमान गणेश दर्शन स्पर्धा का भव्य बक्षीस वितरण समारोह रविवार शाम पद्मानगर स्थित पद्मशाली समाज सभागृह में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में संयुक्त मित्र मंडल गौरीपाड़ा ने पहला स्थान हासिल कर प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया।

विजेता मंडल को 21 हजार रुपये नकद व सम्मानचिह्न प्रदान किया गया। मुख्य स्पर्धा में जय भारत मित्र मंडल पद्मानगर को दूसरा पुरस्कार (15 हजार रुपये), जबकि ओमकार मित्र मंडल कोंबडपाड़ा को तीसरा पुरस्कार (11 हजार रुपये) मिला। वहीं, उत्तेजनार्थ पुरस्कार तेलुगू युवक मित्र मंडल कणेरी, शिव गणेश मित्र मंडल गणेश टॉकीज पद्मानगर और मिलेनियम गाईज पद्मानगर को दिया गया। इन मंडलों को उत्कृष्ट गणेश मूर्ति के लिए नकद पुरस्कार व सम्मानचिह्न से नवाजा गया।

इसके अलावा पद्मानगर, कामतघर, भादवड टेमघर व ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित घरेलू गणेश सजावट प्रतियोगिता में 21 परिवारों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक व पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छोटे मंडलों और घरेलू गणेशोत्सव को प्रोत्साहन देना है।

इस अवसर पर शिवसेना लोकसभा संपर्क प्रमुख मदन बुवा नाईक, जिल्हा प्रमुख सुभाष माने, भाजपा शहर अध्यक्ष रवी सावंत, समाजसेवक साईनाथ पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस शहराध्यक्ष प्रवीण पाटील, आरएसएस शहर संघचालक नरेश मारू, सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल अध्यक्ष मदन भोई और अखिल पद्मशाली समाज अध्यक्ष रामकृष्ण पोटबत्तीनी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मानसी राजे ने किया, जबकि आयोजन समिति के प्रकाश कोप्पलवार, अनिल शेट्टी, राम बुरा, प्रशांत पुजारी, ईश्वर पामु आदि पदाधिकारियों ने विशेष मेहनत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...