भिवंडी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ जितिया व्रत पर्व।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर जिला भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में तीसरे वर्ष जितिया व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर भारतीय समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के प्रमुख उद्योगपति और पद्मावती डेवलपर्स एवं बिल्डर्स के मालिक सुजीत सिंह, उद्योगपति रमाकांत पांडा, एडवोकेट संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष रविकांत सावंत, पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी, सुमित पाटिल, श्यामजी अग्रवाल, संतोष शेट्टी, मनोज काटेकर, बालाराम चौधरी, राजू गजेंगी समेत अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। सैकड़ों मातृशक्तियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत और पूजन कर भगवान जीवित पुत्रिका (जीउतिया) का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, माई म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।

यह वार्षिक आयोजन न केवल मातृत्व और संतान-कल्याण की परंपरा को जीवंत करता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का भी अद्वितीय संदेश देता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की टीम के साथ जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, अटल सेवा फाउंडेशन और नरेश झा फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...