स्वच्छ शौचालय, पेयजल हर नागरिक का अधिकार –एड. रवि व्यास।

Date:

■ मनपा अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश.

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास ने आज शास्त्री नगर झोपड़पट्टी का दौरा किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं। नागरिकों ने सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति, पानी की कमी, स्वच्छता की दिक्कतें एवं अन्य नागरिक समस्याओं के बारे में बताया। इस अवसर पर उपआयुक्त सचिन बांगड़ तथा लोक निर्माण, जल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी उपस्थित रहे।

स्थिति का निरीक्षण करने के बाद एड. व्यास ने संबंधित विभागों को तुरन्त और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एड. रवि व्यास ने कहा कि स्वच्छ शौचालय, पेयजल की आपूर्ति और उचित सफाई हर नागरिक का मूल अधिकार है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और मैं स्वयं इसकी प्रगति पर नज़र रखूँगा।

एड. व्यास ने यह भी आश्वासन दिया कि वे मीरा-भायंदर के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...