श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 12 ने गोरेगांव इलाके में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।


मुंबई क्राइम ब्रांच 12 को गुप्त जानकारी मिली थी कि गोरेगांव इलाके में कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोरेगांव के विहान कमर्शियल काम्प्लेक्स के 7 वे मंजिल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 कंप्युटर, 20 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप बरामद किया है। इस मामले में कॉल सेंटर के 2 मालिक, 1 मैनेजर और 10 लोगों को गिरफ्तार कर वनराइ पुलिस के हवाले कर दिया है।


सह पुलिस आयुक्त(अपराध) लखमी गौतम , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र शीरतोड़े के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 12 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सचिन गवस की टीम ने की है।


