राज्य में ओला सूखा घोषित कर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए दें, किसानों की कर्जमाफी का क्या हुआ? : हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ किसान बड़े संकट में हैं, लेकिन सरकार की केवल खोखली बातें; पंचनामा और सर्वे छोड़ें और तुरंत मदद करें।

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य में इस वर्ष औसत से दोगुना–तीन गुना बारिश हुई है। 36 जिलों और 358 तालुकों में से 30 जिले और लगभग 300 तालुके अतिवृष्टि और बाढ़ग्रस्त हैं। पूरे राज्य में लगभग 143 लाख हेक्टेयर खेती का भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से किसान परेशान हैं, लेकिन महायुति सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। पालकमंत्री ने देखने तक नहीं गए। मंत्रिमंडल की बैठक में सिर्फ खोखली चर्चा हुई। सरकार नींद से जागे और संकटग्रस्त किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए तत्काल दें और जिनकी ज़मीन बह गई है उन्हें प्रति हेक्टेयर 5 लाख रुपए दें, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की।

तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने महायुति सरकार पर चौतरफ़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि, मूसलधार बारिश से मराठवाड़ा, विदर्भ के कुछ जिले, सोलापुर, अहिल्यानगर जिलों का भारी नुकसान हुआ है। मराठवाड़ा की हालत बेहद खराब है। कांग्रेस पार्टी पिछले दो महीनों से किसानों की मदद की मांग कर रही है, लेकिन किसान विरोधी महायुति सरकार केवल खोखले आश्वासन देती रही है।

बारिश से फसलें, ज़मीन, पशुधन, घर का सामान सब बह गया, लेकिन राज्य की अंधी, बहरी और गूंगी सरकार को उनकी पीड़ा दिखाई नहीं दे रही। मंत्रियों को जिलों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देश देने पड़ रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव प्रचार में किसानों को कर्जमाफी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? यह सवाल सपकाल ने उठाया।

● कांग्रेस नेता किसानों के खेतों पर.

कांग्रेस सरकार के समय फसल को लाल्या रोग, बोंड अली से नुकसान हुआ हो, या ओलावृष्टि–चक्रवात का संकट आया हो, तुरंत मदद दी जाती थी। लेकिन भाजपा–युति की सरकार शर्तों और नियमों में उलझी हुई है। इतना बड़ा नुकसान होने पर पंचनामा किस बात का? पहले मदद दें, फिर कागजी कार्यवाही करें। सरकार के मंत्री सोए हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने समिति बनाकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। छत्रपति संभाजीनगर और जालना ज़िले में सांसद डॉ. कल्याण काले, पूर्व मंत्री अनिल पटेल, राजेंद्र राख, राजेश राठौड़, लहु शेवाले नुकसान का जायज़ा लेंगे।

लातूर, बीड और धाराशिव जिलों में सांसद डॉ. शिवाजीराव काले, पूर्व मंत्री अशोक पाटील, दादासाहेब मुंडे, पांडुरंग कुंभार। नांदेड़, परभणी और हिंगोली जिलों में सांसद रविंद्र चव्हाण, पूर्व सांसद तुकाराम रेंगे पाटील, विधायक डॉ. प्रज्ञा सातव, बालासाहेब देशमुख, प्रा. यशपाल भिंगे हालात का जायजा लेंगे।

अमरावती विभाग में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक अमित झनक, विधायक अनिल मांगूळकर, विरेंद्र जगताप, महेश गणगणे, प्रकाश तायडे। नागपुर विभाग में सांसद नामदेव किरसान, सांसद प्रशांत पडोळे, सांसद शामकुमार बर्वे, सुरेश भोयर, रविंद्र दरेकर, संतोषसिंह रावत। उत्तर महाराष्ट्र में सांसद शोभा बच्चाव, सांसद गोवाल पाडवी, राजाराम पानगव्हाणे, संदीप पाटील, विधायक हेमंत ओगले, दरबारसिंह गिरासे की टीम दौरा करेगी।

वहीं सोलापुर जिले में सांसद प्रणिती शिंदे, पूर्व विधायक प्रकाश यलगुलवार, रामहरी रुपनवर, अलका राठौड़, विनोद भोसले नुकसानग्रस्त क्षेत्रों में जाकर हालात का जायज़ा लेंगे, यह जानकारी हर्षवर्धन सपकाल ने दी।

● डोंबिवली में भाजपा गुंडों का दलित कार्यकर्ता के साथ अमानवीय कृत्य

“डोंबिवली में 72 वर्षीय दलित कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ भाजपा गुंडों ने बेहद बुरा व्यवहार किया। डॉक्टर के पास गए इस वरिष्ठ नागरिक को बाहर बुलाकर जातिसूचक गालियाँ दी गईं। “तुम्हारी जाति के लोग बहुत बढ़ गए हैं” कहते हुए धमकाया गया। इस घटना की कांग्रेस पार्टी तीव्र शब्दों में निंदा करती है। भाजपा के इन गुंडों पर हत्या, बलात्कार जैसे 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं। भाजपा ने ऐसे विकृत, गुंडे और मवाली लोगों को पाल रखा है। उनका बंदोबस्त करो, वरना कांग्रेस उन्हें सबक सिखाएगी,” ऐसा इशारा प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दिया।

इस पत्रकार परिषद में वरिष्ठ प्रवक्ता अनंत गाडगीळ, कोषाध्यक्ष अभय छाजेड आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...