जमीन हड़पने की फरियाद सुनने से मंत्री ने किया इंकार; उत्तर प्रदेश सरकार का है यह हाल।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

शाहगंज विधायक पर गलत ढंग से पत्नी के नाम जमीन का एग्रीमेंट कराने, उसपर जबरन कब्जा कराने और पुलिस को विधायक के प्रभाव में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित जौनपुर में आए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को अपनी फरियाद सुनाने के लिए पहुंचा, मुलाकात तो नही हुई बल्कि पीड़ित को डाक बंगले के बाहर ही रोक लिया गया। आरोप है कि उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी गई।

वायरल हो रही वीडियो में पीड़ित अकबर काजमी ने बताया कि पार्टी के मुखिया से मिलने का काफी प्रयास किया। जौनपुर में आने की सूचना पर मैं वहां पहुंचा था। लेकिन विधायक रमेश सिंह के गनर ने मुझे पहचान कर रोक लिया। अंदर जाने और अपनी बात कहने की गुहार लगाने पर अंगरक्षक के साथ और भी समर्थक जुट गए। मेरा नाम पूछकर, मामले की जानकारी मिलते ही मेरे साथ, उनके समर्थक दुर्व्यवहार करने और कैबिनेट मंत्री निषाद के जाने के बाद सबक सिखाने व देख लेने की धमकी देने लगे।

घटना की सूचना पुलिस को देने के नाम पर पीड़ित ने कहा कि विधायक के प्रभाव में पूरा प्रशासन है। मेरी सुनने को कोई तैयार नहीं फिर पुलिस के पास इसकी शिकायत का मतलब ही नही।पीड़ित ने कहा कि मैं बहुत जल्द पार्टी मुखिया से लखनऊ में मिलकर उनके विधायक द्वारा मेरे परिवार को प्रताड़ित करने की बात बताकर न्याय की गुहार लगाऊंगा। मुझे भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है। आज नहीं तो कल न्याय मिलेगा। भाजपा के कुछ जिम्मेदार लोग जो मेरे प्रकरण को जानते हैं वो मेरे बुरे समय में मददगार बने हुए हैं। न्याय मिलने की उम्मीद बाकी है।

बताते चलें कि पटखौली पूरेआजम गांव स्थित प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर फरियादी अकबर की जमीन है। जिसपर दुकान बनाकर कारोबार करता है, पीछे पीड़ित का परिवार रहता है और शेष हिस्से पर खेती करता है। आरोप है कि उक्त जमीन का कुछ हिस्सा पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित आजमगढ़ रोड निवासी मो. फैजान ने बैनामा करा लिया। जिसका वाद दीवानी व चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन होते हुए विधायक रमेश सिंह ने अपनी पत्नी नीलम सिंह के नाम एग्रीमेंट कराया। जिसपर 14 सितम्बर की सुबह जेसीबी, ट्रैक्टर आदि लेकर पहुंचे दो दर्जन से अधिक लोगों जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया। घटना के बाद से पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों की चौखट पर परिक्रमा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...

विधायक दिलीप मामा लांडे के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदीप बंड हुए शिवसेना शिंदे गुट में शामिल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले...