दुख में साथ देने वाला व्यक्ति ही सच्चा मित्र : पंडित पद्मेश महाराज।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

सच्चा मित्र वह होता है जो हर सुख-दुख में आपका साथ दे, आपकी गलतियों को बताए और सुधारने में मदद करे, आपकी सफलताओं में खुशी मनाए और हमेशा आपकी भलाई चाहे। वह भरोसेमंद होता है, कठिन समय में आपका समर्थन करता है, आपकी बातों को सुनता है और आपको सही मार्ग दिखाता है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित मिरशादपुर गांव में पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह के घर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन व्यास पीठ से बोलते हुए श्री अयोध्या धाम के प्रख्यात कथावाचक पंडित पद्मेश जी महाराज ने उपरोक्त बातें कही।

इस अवसर पर भारी संख्या में ग्राम और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। 27 सितंबर से प्रारंभ कथा का समापन 3 अक्टूबर को हवन के साथ होगा 4 अक्टूबर को भंडारा का आयोजन किया गया है।

कथा में उपस्थित प्रमुख लोगों में ओमप्रकाश सिंह(प्रबंधक,स.ब. इंटर कॉलेज बदलापुर),रामचंद्र मिश्रा (पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ),अखिलेश मिश्रा (भाजपा नेता), पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, साजेश सिंह ( शिक्षक नेता), राजन सिंह, शिवशंकर सिंह (प्रबंधक,माँ शारदा डिग्री कॉलेज कड़ेरेपुर), राजेश तिवारी(प्रदेश अध्यक्ष कोटेदार संघ), रामसेवक कन्नौजिया (पूर्व ब्लॉक प्रमुख बदलापुर), अजय सिंह प्रधान,दिलीप जायसवाल (सभासद, बदलापुर नगर पंचायत), श्याम सिंह(प्रबंधक स. ब. डिग्री कॉलेज बदलापुर),सूर्यभान मिश्रा,बाबादीन निषाद, (पूर्व प्रधानाचार्य ), दूधनाथ केवट( पूर्व जिला पंचायत), ओमप्रकाश सिंह (प्रधानाचार्य) रामचंद्र विश्वकर्मा (सर्पमित्र), जयप्रकाश सिंह, सत्यम सिंह,प्यारे मोहन चतुर्वेदी, रघुवंश उपाध्याय, श्रीपाल मिश्रा, सुरेशत्रिपाठी, सुरेशचंद्र शास्त्री, अरविंद गुप्ता, प्रिंस सिंह, हरिप्रसाद सिंह, लोकनाथ सिंह आदि का समावेश रहा।

अशोक कुमार सिंह के छोटे भाई आरपी सिंह ने आए हुए समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...