मीरा रोड में मनाया गया विजयादशमी उत्सव ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 से काशी नगर में विजयादशमी उत्सव से हुई। इस महोत्सव में 192 स्वयंसेवक और 254 सज्जन शक्ति उपस्थित रहे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष की शुरुआत काशी नगर में भव्य विजयादशमी उत्सव के साथ की। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह मुख्य अतिथि और दीनदयाल पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

हिंदू समाज में विजयादशमी का शाश्वत महत्व रहा है क्योंकि यह शक्ति और पौरुष के जागरण का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा का अभिन्न अंग रहा है, जो अनुशासन, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक रहा। इस वर्ष, शताब्दी वर्ष के आरंभ के साथ, यह उत्सव स्वयंसेवकों और संपूर्ण हिंदू समाज के लिए विशेष महत्व का अवसर बना। प्रत्येक विजयादशमी उत्सव में शस्त्र पूजन, मुख्य उद्बोधन तथा विशिष्ट अतिथियों के संबोधन सहित विविध कार्यक्रम हुए।

स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे तथा समाज की सज्जन शक्ति इन आयोजनों में सम्मिलित हुई।उत्सव की जानकारी देते हुए नगर कार्यवाह ने कहा: “काशी नगर, भायंदर जिल्हा, में आता है। उत्सव के निमंत्रण और आयोजन में हमें सज्जन शक्ति की ओर से अपार उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। यह उत्साह केवल विजयादशमी उत्सव तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि संघ शताब्दी वर्ष को लेकर भी व्यापक दिखाई दिया।”

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता की प्रतिबद्धता जताई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...

बीएमसी ने रचा इतिहास: 2025-26 में 7,610 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर वसूली, नया रिकॉर्ड कायम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने...

मुंबई में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़: महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, कारोबारी से 60 लाख से अधिक की वसूली।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन मामले...